Student Died in Kawardha Hostel : छात्रावास में रातभर तड़पती रही छात्रा! इलाज नहीं मिला तो चली गई जान, फिर जो हुआ उसने सबको झकझोर दिया

Ads

कवर्धा जिले के अमेरा कन्या छात्रावास में एक छात्रा की कथित तौर पर समय पर इलाज नहीं मिलने से मौत हो गई। परिजनों ने छात्रावास अधीक्षिका पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  •  
  • Publish Date - July 31, 2026 / 07:20 PM IST,
    Updated On - July 31, 2026 / 07:45 PM IST

Student Died in Kawardha Hostel : Image Source : ai

HIGHLIGHTS
  • छात्रावास में छात्रा की मौत से इलाके में आक्रोश।
  • समय पर इलाज नहीं मिलने के आरोपों ने बढ़ाई चिंता।
  • परिजनों को छात्रावास में प्रवेश से रोकने का भी आरोप।

कवर्धा : Student Died in Kawardha Hostel :  छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक बेहद दर्दनाक देने वाली खबर सामने आई है। अमेरा कन्या छात्रावास में अधीक्षिका की गंभीर लापरवाही के चलते समय पर इलाज न मिलने से एक छात्रा की मौत हो गई। छात्रा की रात में तबीयत बिगड़ी थी, लेकिन उसे वक्त पर चिकित्सीय सहायता नहीं दी गई। इस घटना के बाद से परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

समय से नहीं मिला इलाज

मिली जानकारी के अनुसार, कवर्धा के अमेरा स्थित कन्या छात्रावास में रहने वाली छात्रा की देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। Government Hostel आरोप है कि छात्रावास अधीक्षिका की लापरवाही के कारण बच्ची को समय पर अस्पताल नहीं ले जाया गया और न ही उसे प्राथमिक इलाज मिल सका। तबीयत अधिक बिगड़ने से छात्रा ने दम तोड़ दिया।

परिजनों को अंदर जाने से रोका

हैरानी की बात यह भी सामने आई है कि छात्रा की मौत की खबर पाकर जब रोते-बिलखते परिजन छात्रावास पहुंचे, तो उन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया और बाहर ही खड़ा रखा गया। Hostel Negligence घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की गहन जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें

यह घटना कहां की है?

यह घटना छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के अमेरा कन्या छात्रावास की है।

छात्रा की मौत को लेकर क्या आरोप लगाए गए हैं?

आरोप है कि छात्रा की तबीयत बिगड़ने के बावजूद उसे समय पर अस्पताल नहीं ले जाया गया और इलाज में लापरवाही बरती गई।

प्रशासन ने क्या कार्रवाई की है?

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।