सरकार ने एथनॉल की कीमत बढ़ाई

सरकार ने एथनॉल की कीमत बढ़ाई

सरकार ने एथनॉल की कीमत बढ़ाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: November 2, 2022 2:47 pm IST

नयी दिल्ली, दो नवंबर (भाषा) केंद्र सरकार ने बुधवार को पेट्रोल में मिलाने के लिए इस्तेमाल होने वाले एथनॉल की कीमत बढ़ा दी। गौरतलब है कि सरकार पेट्रोल में एथनॉल मिश्रण को 20 प्रतिशत तक बढ़ाने की योजना बना रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने दिसंबर, 2022 से शुरू होने वाले आपूर्ति वर्ष के लिए एथनॉल की कीमत को बढ़ाकर 65.60 रुपये प्रति लीटर करने का फैसला किया। यह अभी 63.45 रुपये प्रति लीटर है।

सूत्रों ने बताया कि सी-हेवी शीरे से बनने वाले एथनॉल की दर 46.66 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 49.40 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। इसी तरह बी-हेवी शीरे से बनने वाले एथनॉल की दर 59.08 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 60.73 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय


लेखक के बारे में