BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

गोयल ने यूरोपीय व्यापार आयुक्त से मुलाकात की, एफटीए में हुई प्रगति पर चर्चा

गोयल ने यूरोपीय व्यापार आयुक्त से मुलाकात की, एफटीए में हुई प्रगति पर चर्चा

गोयल ने यूरोपीय व्यापार आयुक्त से मुलाकात की, एफटीए में हुई प्रगति पर चर्चा
Bhasha
Published: 01 Oct 2026 | 7:04 pmModified: 01 Oct 2026 | 7:04 pm

(सागर कुलकर्णी)

वाशिंगटन, एक अक्टूबर (भाषा) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने यूरोपीय व्यापार आयुक्त मारोस सेफकोविक से मुलाकात कर भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अंतिम रूप देने की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की।

गोयल ने बुधवार को मिलवॉकी में जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक से इतर सेफकोविक से मुलाकात की।

गोयल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि उन्होंने सेफकोविक के साथ भारत-ईयू एफटीए पर हस्ताक्षर करने और इसे लागू करने की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने भारत-ईयू व्यापार एवं प्रौद्योगिकी परिषद के तहत हुई प्रगति, विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में सार्थक सुधार और जी20 की साझा प्राथमिकताओं पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

भारत और ईयू ने इस साल जनवरी में मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिया था। इसके लिए प्रारंभिक बातचीत 2007 में शुरू हुई थी।

यूरोपीय आयोग ने 11 सितंबर को यूरोपीय संघ की परिषद से भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने और इसे अंतिम रूप देने की अनुमति देने का औपचारिक अनुरोध किया था।

भारत-ईयू एफटीए पर इस साल के अंत में हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। यह समझौता 2027 की शुरुआत में लागू हो सकता है।

भाषा योगेश अजय

अजय

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: गोयल ने यूरोपीय व्यापार आयुक्त से मुलाकात की, एफटीए में हुई प्रगति पर चर्चा

People also search for:U.S. Gov. E.U.
बिहार में निवेश के लिए आगे आएं, 25 प्रतिशत उत्पाद सरकार खरीदेगी : मुख्यमंत्री

बिहार में निवेश के लिए आगे आएं, 25 प्रतिशत उत्पाद सरकार खरीदेगी : मुख्यमंत्री

01 Oct 2026 | 7:53 pm
मनीव्यू के शेयर की मजबूत शुरुआत, पहले दिन के कारोबार में 59 प्रतिशत चढ़ा

मनीव्यू के शेयर की मजबूत शुरुआत, पहले दिन के कारोबार में 59 प्रतिशत चढ़ा

01 Oct 2026 | 7:43 pm
आर्थिक वृद्धि दर दूसरी तिमाही में 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान: वित्त मंत्रालय रिपोर्ट

आर्थिक वृद्धि दर दूसरी तिमाही में 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान: वित्त मंत्रालय रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 7:41 pm
पेट्रोल पंप पर डीजल की बिक्री सीमित करने की किसी को अनुमति नहीं : सरकार

पेट्रोल पंप पर डीजल की बिक्री सीमित करने की किसी को अनुमति नहीं : सरकार

01 Oct 2026 | 7:37 pm
दिव्यांगजनों को अब तीन या पांच साल के लिए मिलेगा शुल्क-मुक्त फास्टैग

दिव्यांगजनों को अब तीन या पांच साल के लिए मिलेगा शुल्क-मुक्त फास्टैग

01 Oct 2026 | 7:34 pm
सोना 500 रुपये चढ़ा, चांदी में 5,000 रुपये की गिरावट

सोना 500 रुपये चढ़ा, चांदी में 5,000 रुपये की गिरावट

01 Oct 2026 | 7:31 pm
यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ बाजार में भारत से कार के निर्यात में अच्छी वृद्धि: गोयल

यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ बाजार में भारत से कार के निर्यात में अच्छी वृद्धि: गोयल

01 Oct 2026 | 7:22 pm
दूरसंचार कंपनियां अपनी वेबसाइट, ऐप पर अनिवार्य रिचार्ज प्लान प्रमुखता से प्रदर्शित करें: ट्राई

दूरसंचार कंपनियां अपनी वेबसाइट, ऐप पर अनिवार्य रिचार्ज प्लान प्रमुखता से प्रदर्शित करें: ट्राई

01 Oct 2026 | 7:19 pm