ग्रेविटा इंडिया ने तंजानिया में शुरू की नई पुनर्चक्रण सुविधा

Ads

ग्रेविटा इंडिया ने तंजानिया में शुरू की नई पुनर्चक्रण सुविधा

  •  
  • Publish Date - December 7, 2023 / 02:03 PM IST,
    Updated On - December 7, 2023 / 02:03 PM IST

नयी दिल्ली, सात दिसंबर (भाषा) पुनर्चक्रण कंपनी ग्रेविटा इंडिया ने तंजानिया में अपने संयंत्र में वाणिज्यिक उत्पादन शुरू करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की।

जयपुर स्थित ग्रेविटा की दुनिया भर में 12 पुनर्चक्रण सुविधाएं हैं, जिनकी कुल क्षमता 2.84 लाख एमटीपीए है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि पूर्वी अफ्रीका के तंजानिया में स्थित उसकी अनुषंगी कंपनी ने अपने नए पुनर्चक्रण संयंत्र से ‘रीसाइक्लिंग पॉलीप्रोपाइलीन ग्रेन्यूल्स’ का वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर दिया है।

इस सुविधा की वार्षिक क्षमता करीब 1,800 एमटीपीए (मीट्रिक टन प्रति वर्ष) है।

भाषा निहारिका

निहारिका