Assam Chunav 2026 | Photo Credit: IBC24
नई दिल्ली: Assam Chunav 2026 असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने को है। सभी राजनीतिक पार्टियों चुनाव को लेकर जोरो शोरों से चुनाव प्रचार कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर आरोपी प्रत्यारोप का दौर भी शुरु हो चुका है। इसी बीच चुनाव के मैदान में इस बार सबसे कम उम्र की प्रत्याशी कुंकी चौधरी और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के बीच तीखी जुबानी जंग छिड़ गई है।
Kunki Choudhury vs Himanta Biswa Sarma दरअसल, असम जातीय परिषद की उम्मीदवार कुंकी चौधरी पर सीएम हिंमता बिस्वा सरमा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। सरमा का आरोप है कि कुंकी की मां ने सोशल मीडिया पर बीफ खाने और पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट साझा करके सनातनी भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। जिसके बाद विवाद और गहरा गया। दोनों पक्षों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरु हो गया।
इन आरोपों पर कुंकी चौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया दी और उन्हें बेबुनियाद और आधारहीन बताया। उनका कहना है कि एक युवा उम्मीदवार को इस तरह निशाना बनाया जाना इस बात का संकेत है कि सत्ताधारी पक्ष दबाव में है। उन्होंने कहा, ‘मैं राजनीति में अभी कुछ ही दिनों से हूं, लेकिन जिस तरह का समर्थन मिल रहा है, उससे वे घबरा गए हैं।
इतना ही नहीं आरोपों के जवाब में कुंकी चौधरी ने पुलिस में भी शिकायत दर्ज करा दी है और इन दावों को पूरी तरह से गलत बताया है। उनका कहना है कि उनकी मां के खिलाफ प्रसारित की जा रही सामग्री को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल करके बनाया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। शिकायत के बाद अब पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि कुंकी चौधरी गुवाहाटी की रहने वाली है और एक छोटे से परिवार की बेटी है। कुंकी ने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद मुंबई के नसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की है, जिसके बाद उच्च शिक्षा के लिए लंदन चली गईं। वहाँ उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन के इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड सोसाइटी से शैक्षिक नेतृत्व में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की। पिछले सितंबर में लंदन यूनिवर्सिटी से एजुकेशन लीडरशिप में मास्टर्स करने के बाद राज्य लौटने के बाद लुरिनज्योति गोगोई की AJP के साथ राजनीति में आने के बारे में उनकी बातचीत शुरू हुई।