(BSNL Prepaid New Plan / Image Credit: BSNL X)
नई दिल्ली: BSNL Prepaid New Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने यूजर्स के लिए लगातार नए और सस्ते प्रीपेड प्लान पेश करती रहती है। कंपनी के कई प्लान्स किफायती होने के कारण तेजी से लोकप्रिय होता जा रहा है। इसी कड़ी में BSNL ने एक और शानदार प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जो कम कीमत में ज्यादा फायदा देता है। कंपनी ने इस प्लान की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए शेयर की है।
BSNL का यह नया प्लान 485 रुपये में उपलब्ध है। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 2GB डेटा मिलता है, जिससे इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों को बढ़िया फायदा मिलता है। इसके साथ ही प्लान की वैलिडिटी 72 दिनों की है, यानी बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह प्लान लंबी अवधि के लिए एक किफायती विकल्प साबित हो सकता है।
इस प्लान में डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी दी गई है, जिससे यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त खर्च के कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा रोजाना 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिलती है। इस तरह यह प्लान एक ही पैक में सभी जरूरी बेनिफिट्स देता है, जिससे यूजर्स को अलग-अलग रिचार्ज की जरूरत नहीं पड़ती।
BSNL का यह प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए है, जिन्हें कम कीमत में ज्यादा डेटा और लंबी वैलिडिटी चाहिए। स्टूडेंट्स, वर्किंग प्रोफेशनल्स और ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह एक अच्छा विकल्प है। अगर आप इस प्लान को लेना चाहते हैं, तो BSNL की ऑफिशियल वेबसाइट या चैटबॉट के जरिए आसानी से रिचार्ज कर सकते हैं।