Reported By: Arun Mishra
,Datia Jain Mandir Chori News/Image Credit: IBC24.in
Datia Jain Mandir Chori News: दतिया: प्रसिद्ध दिगम्बर जैन सिद्ध क्षेत्र सोनागिरी में स्थित भगवान चंद्रप्रभु मंदिर में बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर मंदिर से लगभग साढ़े सात किलो की भगवान चंद्रप्रभु की रजत प्रतिमा और तकरीबन आधा किलो चांदी का सिंहासन चोरी कर ले गए। यह मंदिर जैन धर्मावलंबियों का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल और आस्था का केंद्र है, (Datia Jain Mandir Chori News) जहां देशभर से लाखों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं।
Datia Jain Mandir Chori News: पिछले वर्ष भी इस मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया था। एक बड़ा सवाल यह है कि पिछली बार हुई चोरी के बाद यहां पुलिस चौकी स्थापित की गई थी और तीन पुलिस कर्मियों की ड्यूटी निरंतर रहती थी, लेकिन दो पुलिस कर्मी ड्यूटी के दौरान कहीं चले गए थे और एक पुलिस कर्मी अपने कमरे में सो गया, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने (Datia Jain Mandir Chori News) वारदात को अंजाम दिया। यह घटना मंदिर प्रबंधन और पुलिस की कर्तव्य निष्ठा पर सवाल खड़ा करती है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इन्हे भी पढ़ें:-