Diwali Special Offer: रिलायंस कंपनी ने ग्राहकों के लिए पेश किया ये खास ऑफर, मिल रही भारी छूट, जल्द उठाएं फायदा

Ads

Great offer from Reliance Retail: रिलायंस रिटेल के साथ मिलकर ये प्रसिद्ध और पारंपरिक हलवाई अब क्षेत्रीय बाजारों से निकल कर अपनी विशिष्ट मिठाईयों के जरिए देश भर के ग्राहकों का स्वाद बढ़ा रहे हैं। हलवाई अब पैक्ड मिठाई के साथ भी कई नए प्रयोग कर रहे हैं।

  •  
  • Publish Date - October 20, 2022 / 10:17 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

Great offer from Reliance Retail

Great offer from Reliance Retail: पारंपरिक हलवाईयों की दुकानों पर भीड़ तो बहुत लगती थी पर देश के मिठाई बाजार तक उनकी पहुंच नही थी। रिलायंस रिटेल के साथ मिलकर ये प्रसिद्ध और पारंपरिक हलवाई अब क्षेत्रीय बाजारों से निकल कर अपनी विशिष्ट मिठाईयों के जरिए देश भर के ग्राहकों का स्वाद बढ़ा रहे हैं। इस दिवाली जब आप शॉपिंग करने रिलायंस रिटेल स्टोर्स पर जायेंगे तो आपको देश के 50 से अधिक नामी गिरामी हलवाईयों की मिठाइयां मिलेगी। पारंपरिक मिठाईयों की बिक्री बढ़ाने के लिए रिलायंस रिटेल ने स्टोर्स में मल्टीपल बे और फ्री स्टैंडिंग यूनिट्स बनाई है। जैसा चॉकलेट बेचने के लिए रिटेल स्टोर्स करते हैं।

Penalty On Google: CCI ने गूगल पर लगाया करोड़ों का जुर्माना, ये रही बड़ी वजह..

रिलायंस रिटेल के साथ हलवाई बढ़ाएंगे ग्राहको का स्वाद

Great offer from Reliance Retail: रिलायंस रिटेल क्षेत्रीय मिठाई निर्माताओं को सिंगल-सर्व पैक विकसित करने में भी मदद कर रहा है। अगर ग्राहक चाहे तो घाना की डार्क चॉकलेट की जगह देसी मैसूर पाक या लड्डू का एक छोटा पैक खरीद सकता है। हलवाई अब पैक्ड मिठाई के साथ भी कई नए प्रयोग कर रहे हैं। अजमेर के चव्वनीलाल हलवाई की कहानी भी देश में मशहूर है, लेकिन सीमित बाजार में काम करने वाले हजारों हलावाईयों जैसी ही थी। दुकान के बाहर सुबह से ही खरीददारों की लाइन लग जाती है। चव्वनीलाल सरीखे हलवाईयों की मिठाई और नमकीन की शेल्फ लाइफ बढ़े और ग्राहकों को एकदम ताजा मिठाइयां मिले इसके लिए रिलायंस रिटेल पारंपरिक हलवाईयों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

प्रसिद्ध मंदिर के 600 साल पुराने इस हिस्से को कार ने मारी टक्कर, कलाकृति को हुआ करोड़ों का नुकसान

रिलायंस रिटेल ने राष्ट्रीय दुकान बनाया

Great offer from Reliance Retail: चव्वनीलाल की नई पीढ़ी 70 साल पुरानी दुकान की मिठाईयों और नमकीन को अजमेर की गलियों से निकाल कर देश के कोने कोने में पहुंचाना चाहती हैं। कारोबार संभाल रहे 34 वर्षिय हितेश कहते हैं कि “हमारे पास कई बड़े प्रतिष्ठानों से रिटेल आउटलेट खोलने के प्रस्ताव आए हैं, लेकिन इस कारोबार में बहुत अधिक पूंजी लगती है। उन्होंने बताया कि रिलायंस के साथ पार्टनरशिप के बाद से बिक्री दोगुनी हो गई है क्योंकि कंपनी ने हमें ऑटोमेशन और बड़े पैमाने पर उत्पादन की जानकारी दी है हमारी दुकान को रिलायंस रिटेल ने एक राष्ट्रीय दुकान बना दिया है।

मिठाई बाजार में बड़ा अवसर देख रही रिलायंस

Great offer from Reliance Retail: भारतीय परांपरिक पैक्ड मिठाई बाजार लगभग 4,500 करोड़ रुपये का है और अगले कुछ वर्षों में इसके 13 हजार करोड़ रुपये हो जाने का अनुमान है। जबकि असंगठित मिठाई बाजार करीब 50 हजार करोड़ रुपये का माना जाता है। रिलायंस संगठित मिठाई बाजार में बड़ा अवसर देख रही है। रिलायंस रिटेल के ग्रोसरी रिटेल के सीईओ दामोदर मल्ल ने कहा, “हम भारत में सबसे बड़ा मल्टी-ब्रांड हलवाई बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पारंपरिक मिठाइयां किसी खास इलाके में सिमटकर न रह जाएं ।यह  देश के कोने कोने में पहुंचें जैसे पश्चिम बंगाल और उड़ीसा का रसगुल्ला तमिलनाडु के ग्राहक का मुंह मीठा कर सकता है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक