कमजोर मांग से ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - August 27, 2021 / 02:35 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के अनुरूप व्यापारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को ग्वारगम की कीमत 607 रुपये की गिरावट के साथ 9,525 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के सितंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 607 रुपये अथवा 5.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 9,525 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 36,755 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग और उत्पादक क्षेत्रों से आपूर्ति बढ़ने के कारण ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश