Guargum futures latest news : नयी दिल्ली, 11 जनवरी (भाषा) हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को ग्वारगम की कीमत 11 रुपये की गिरावट के साथ 11,410 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गई।
एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के जनवरी माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 11 रुपये अथवा 0.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,410 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गई जिसमें 5,300 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग और उत्पादक क्षेत्रों से बढ़ी हुई आपूर्ति के कारण वायदा कारोबार में ग्वारगम वायदा कीमतों पर दबाव रहा।
भाषा राजेश राजेश
राजेश