हाजिर मांग बढ़ने से ग्वारगम वायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग बढ़ने से ग्वारगम वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - December 31, 2021 / 04:06 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर (भाषा) हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को ग्वारगम की कीमत 157 रुपये की तेजी के साथ 10,674 रुपये प्रति पांच क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के जनवरी माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 157 रुपये अथवा 1.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,674 रुपये प्रति पांच क्विन्टल हो गई जिसमें 27,155 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के होने के कारण व्यापारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे ग्वारगम वायदा कीमतों में तेजी दर्ज आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश