ग्वारगम वायदा कीमतें लगभग अपरिवर्तित रहीं

Ads

ग्वारगम वायदा कीमतें लगभग अपरिवर्तित रहीं

  •  
  • Publish Date - February 2, 2026 / 06:54 PM IST,
    Updated On - February 2, 2026 / 06:54 PM IST

नयी दिल्ली, दो फरवरी (भाषा) हाजिर बाजार से किसी ताजा संकेत के अभाव में कारोबारियों द्वारा बाजार से किनारा किये रहने की वजह से वायदा कारोबार में सोमवार को ग्वारगम की कीमत 10,044 रुपये प्रति क्विंटल पर अपरिवर्तित रही।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के फरवरी माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 10,044 रुपये प्रति क्विंटल पर अपरिवर्तित रही। इसमें 27,940 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की कमजोर मांग के कारण कारोबारियों की सीमित लिवाली तथा उत्पादक क्षेत्रों से पर्याप्त आपूर्ति होने से ग्वारगम वायदा कीमतें लगभग परिवर्ति रहीं।

भाषा राजेश राजेश

राजेश