कमजोर हाजिर मांग से ग्वारसी़ड के वायदा भाव में गिरावट

Ads

कमजोर हाजिर मांग से ग्वारसी़ड के वायदा भाव में गिरावट

  •  
  • Publish Date - April 20, 2026 / 06:43 PM IST,
    Updated On - April 20, 2026 / 06:43 PM IST

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल (भाषा) हाजिर बाजार में उत्पादक क्षेत्रों से पर्याप्त आपूर्ति के बीच वायदा कारोबार में सोमवार को ग्वारसीड की कीमत 34 रुपये की गिरावट के साथ 5,838 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के मई माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 34 रुपये या 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,838 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। इसमें 61,480 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार में उत्पादक क्षेत्रों से पर्याप्त आपूर्ति होने के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा योगेश अजय

अजय