पर्याप्तत आपूर्ति के बीच ग्वारसीड वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

पर्याप्तत आपूर्ति के बीच ग्वारसीड वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - April 11, 2022 / 03:47 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:01 PM IST

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (भाषा) वायदा कारोबार में सोमवार को ग्वारसीड की कीमत 10 रुपये की गिरावट के साथ 6,348 रुपये प्रति 10 क्विन्टल रह गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के अप्रैल माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 10 रुपये अथवा 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,348 रुपये प्रति 10 क्विन्टल रह गई जिसमें 15,070 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि उत्पादक क्षेत्रों से आपूर्ति बढ़ने के कारण मुख्यत: यहां ग्वारसीड वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश