मजबूत मांग के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी

Ads

मजबूत मांग के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - July 26, 2022 / 04:38 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

नयी दिल्ली, 26 जुलाई (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बाद सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को ग्वारसीड की कीमत 25 रुपये की तेजी के साथ 5,135 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के अगस्त माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 25 रुपये अथवा 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,135 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गई जिसमें 46,240 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने तथा उत्पादक क्षेत्रों से मामूली आपूर्ति के कारण मुख्यत: ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश