मजबूत मांग होने के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत मांग होने के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत मांग होने के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: August 5, 2022 3:28 pm IST

नयी दिल्ली, पांच अगस्त (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के कारण सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को ग्वारसीड की कीमत 56 रुपये की तेजी के साथ 4,870 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के अगस्त माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 56 रुपये अथवा 1.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,870 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गई जिसमें 28,285 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने और उत्पादक क्षेत्रों से मामूली आपूर्ति के कारण मुख्यत: ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में