हैप्पिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 19.6 प्रतिशत घटकर 40.3 करोड़ रुपये

हैप्पिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 19.6 प्रतिशत घटकर 40.3 करोड़ रुपये

हैप्पिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 19.6 प्रतिशत घटकर 40.3 करोड़ रुपये
Modified Date: February 10, 2026 / 12:17 pm IST
Published Date: February 10, 2026 12:17 pm IST

नयी दिल्ली, 10 फरवरी (भाषा) सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी हैप्पिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज का अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 19.56 प्रतिशत घटकर 40.3 करोड़ रुपये रह गया।

कंपनी के अनुसार, यह गिरावट मुख्य रूप से नए श्रम संहिता के क्रियान्वयन से जुड़े एकमुश्त प्रभाव के कारण आई। गत वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी (अक्टूबर-दिसंबर) तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 50.1 करोड़ रुपये रहा था।

हैप्पिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन आय 10.69 प्रतिशत बढ़कर 587.56 करोड़ रुपये रही जो वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में 530.81 करोड़ रुपये थी।

तिमाही आधार पर आय में 2.43 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई जबकि लाभ 25.39 प्रतिशत घटा।

कंपनी ने नए श्रम कोड लागू होने से 22.03 करोड़ रुपये के असाधारण प्रभाव को दर्ज किया है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक वेंकटरमन नारायणन ने कहा, ‘‘ मजबूत नकदी प्रवाह और ‘एआई फर्स्ट’ (कृत्रिम मेधा पहले) दृष्टिकोण के जरिये दीर्घकालिक मूल्य सृजन पर निरंतर ध्यान के साथ हम सतत वृद्धि, लाभप्रदता एवं हितधारकों को बेहतर प्रतिफल देने के लिए अच्छी स्थिति में हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम एआई तथा जेनएआई में अपने निवेश को और बढ़ाएंगे। साथ ही वित्त वर्ष 2026-27 के अंत तक 1000 से अधिक लोगों का समर्पित दल बनाने की योजना है।’’

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में