एचसीएल इंफोसिस्टम ने आलोक साहू को सीएफओ नियुक्त किया

Ads

एचसीएल इंफोसिस्टम ने आलोक साहू को सीएफओ नियुक्त किया

  •  
  • Publish Date - April 21, 2021 / 08:16 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (भाषा) एचसीएल इंफोसिस्टम ने बुधवार को कहा कि उसके मुख्य वित्तीय अधिकारी कपिल कपूर ने पद से इस्तीफा दे दिया है।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि निदेशक मंडल ने आलोक साहू को सीएफओ बनाया है और उनकी नियुक्ति एक जून 2021 से प्रभावी होगी।

पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट आलोक साहू को वित्तीय और लेखा क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय