एचडीएफसी बैंक के अंतरिम चेयरमैन केकी मिस्त्री का कार्यकाल तीन महीने बढ़ा

एचडीएफसी बैंक के अंतरिम चेयरमैन केकी मिस्त्री का कार्यकाल तीन महीने बढ़ा

एचडीएफसी बैंक के अंतरिम चेयरमैन केकी मिस्त्री का कार्यकाल तीन महीने बढ़ा
Modified Date: June 18, 2026 / 06:05 pm IST
Published Date: June 18, 2026 6:05 pm IST

नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एचडीएफसी बैंक के अंतरिम अंशकालिक चेयरमैन के रूप में केकी मिस्त्री के कार्यकाल को तीन महीने तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। बैंक ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अब उनका कार्यकाल 18 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है।

एचडीएफसी बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘आरबीआई ने बैंक के आवेदन पर 18 जून, 2026 को प्राप्त संचार के माध्यम से यह मंजूरी दी है। इसके अनुसार मिस्त्री का कार्यकाल 18 सितंबर, 2026 तक या नियमित चेयरमैन की नियुक्ति तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा।’’

बैंक ने यह भी बताया कि उसके निदेशक मंडल ने बैंक की 32वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) पांच अगस्त को आयोजित करने को मंजूरी दी है। इस एजीएम में 31 मार्च, 2026 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए 13 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के लाभांश भुगतान को भी मंजूरी दी जाएगी।

मिस्त्री, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड, एचडीएफसी कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड, द ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी लिमिटेड, केएटीबी कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड, ब्रूकप्रॉप मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और फ्लिपकार्ट इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मंडल में भी सदस्य हैं।

भाषा यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में