हाई-टेक इंजीनियर्स के आईपीओ को दूसरे दिन 19.31 गुना अभिदान मिला

हाई-टेक इंजीनियर्स के आईपीओ को दूसरे दिन 19.31 गुना अभिदान मिला

हाई-टेक इंजीनियर्स के आईपीओ को दूसरे दिन 19.31 गुना अभिदान मिला
Modified Date: August 25, 2026 / 07:56 pm IST
Published Date: August 25, 2026 7:56 pm IST

नयी दिल्ली, 25 अगस्त (भाषा) हाइड्रोलिक फिटिंग बनाने वाली कंपनी हाई-टेक इंजीनियर्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को बोली को दूसरे दिन 19.31 गुना बोलियां मिलीं।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 135.73 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में 1,81,45,406 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 35,03,60,509 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

खुदरा निवेशकों के लिए रखे गए कोटा को 27.22 गुना बोलियां मिलीं, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 24.54 गुना बोलियां मिलीं। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी में 62 प्रतिशत अभिदान मिला।

हाई-टेक इंजीनियर्स लिमिटेड के आईपीओ को सोमवार को शेयर बिक्री के पहले दिन 7.74 गुना बोलियां मिलीं था।

हाई-टेक इंजीनियर्स ने अपने आईपीओ के लिए प्रति इक्विटी शेयर 50-53 रुपये का मूल्य दायरा तय किया है।

महाराष्ट्र की इस कंपनी ने अपने आईपीओ के आकार में बदलाव किया है और ताजा निर्गम को 70 करोड़ रुपये से घटाकर 60 करोड़ रुपये का कर दिया है। आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, इसने बिक्री पेशकश (ओएफएस) हिस्से को 1.19 करोड़ शेयरों से बढ़ाकर लगभग 1.43 करोड़ शेयर कर दिया है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में