एचएमपीएल को झारखंड में एनएचएआई से 28.47 करोड़ रुपये का ठेका मिला
एचएमपीएल को झारखंड में एनएचएआई से 28.47 करोड़ रुपये का ठेका मिला
नयी दिल्ली, 16 अगस्त (भाषा) बुनियादी ढांचा और ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से 28.47 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
कंपनी ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि यह ठेका ई-निविदा प्रक्रिया के जरिये हासिल हुआ है।
कंपनी ने कहा, ‘‘एनएच-31 पर झारखंड में 12.3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मदनगुंडी टोल प्लाजा पर उपयोगकर्ता शुल्क एजेंसी के रूप में काम करने के लिए एनएचएआई से आशय पत्र (एलओए) मिला है।’’
ठेके की कुल कीमत 28.47 करोड़ रुपये है और इसकी अवधि 12 महीने है।
हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स (एचएमपीएल) नवीकरणीय ऊर्जा के साथ-साथ इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) आधार पर सड़क परियोजनाओं के निर्माण का काम करती है।
भाषा योगेश अजय
अजय

Facebook


