नयी दिल्ली, 19 अगस्त (भाषा) होराइज़न इंडस्ट्रियल पार्क्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को बोली के आखिरी दिन 1.45 गुना बोलियां मिलीं।
एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के 2,600 करोड़ रुपये के आईपीओ में 25,13,56,273 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 36,37,98,000 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।
पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 1.85 गुना बोलियां मिलीं। गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 98 प्रतिशत बोलियां मिली और खुदरा निवेशकों के कोटा को 96 प्रतिशत अभिदान मिला।
होराइज़न इंडस्ट्रियल पार्क्स एक औद्योगिक और लॉजिस्टिक बुनियादी ढांचा विकासकर्ता, मालिक और परिचालक है, जिसके पास 10 शहरों में 46 परिसंपत्तियों में लगभग छह करोड़ वर्ग फुट का पोर्टफोलियो है।
ब्लैकस्टोन-समर्थित होराइज़न इंडस्ट्रियल पार्क्स लिमिटेड ने शुक्रवार को एंकर निवेशकों से 1,168 करोड़ रुपये जुटाए।
आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 57-60 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
आईपीओ में पूरी तरह नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल नहीं है।
कंपनी आईपीओ से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल मुख्य रूप से कर्ज चुकाने के लिए करने का प्रस्ताव रखती है।
कंपनी के शेयर को 24 अगस्त को बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय