एलपीजी मूल्य वृद्धि के विरोध में केरल में होटल संगठन की राज्यव्यापी हड़ताल की घोषणा
एलपीजी मूल्य वृद्धि के विरोध में केरल में होटल संगठन की राज्यव्यापी हड़ताल की घोषणा
कोच्चि, एक मई (भाषा) केरल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन (केएचआरए) ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के विरोध में छह मई को राज्यव्यापी हड़ताल की घोषणा की है।
केएचआरए के प्रदेश अध्यक्ष जी. जयपाल ने कहा कि एलपीजी कीमतों में अनुचित बढ़ोतरी के विरोध में छह मई को राज्यभर के सभी होटल और रेस्तरां बंद रहेंगे।
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में शुक्रवार को 993 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
उन्होंने कहा, “पिछले पांच महीनों में सिलेंडर की कीमत कुल मिलाकर 1,498 रुपये बढ़ चुकी है।”
केएचआरए के महासचिव एन. अब्दुल रजाक ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में खाद्य उत्पादन और वितरण क्षेत्र के लिए टिके रहना मुश्किल हो रहा है।
उन्होंने कहा, “हड़ताल से पहले स्थानीय और जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। छह मई को दुकानें बंद रहेंगी और जिला मुख्यालयों तथा तेल कंपनियों के कार्यालयों के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और धरना दिया जाएगा।”
भाषा योगेश रमण
रमण

Facebook


