साउथ इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 17 प्रतिशत बढ़ा
साउथ इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 17 प्रतिशत बढ़ा
नयी दिल्ली, 16 जुलाई (भाषा) साउथ इंडियन बैंक का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 17 प्रतिशत बढ़कर 378 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में उसे 322 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।
निजी क्षेत्र के बैंक ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि जून, 2026 तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 3,007 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 2,984 करोड़ रुपये थी।
समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की ब्याज आय भी बढ़कर 2,628 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,362 करोड़ रुपये थी।
हालांकि, बैंक का परिचालन लाभ घटकर 592 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 672 करोड़ रुपये था।
परिसंपत्ति की गुणवत्ता के मोर्चे पर बैंक का प्रदर्शन बेहतर रहा। जून तिमाही के अंत में सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) घटकर कुल अग्रिम का 1.38 प्रतिशत रह गईं, जो एक साल पहले 3.15 प्रतिशत थीं।
जून तिमाही में बैंक का शुद्ध एनपीए भी घटकर 0.26 प्रतिशत रह गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 0.68 प्रतिशत था।
भाषा प्रेम प्रेम अजय
अजय

Facebook


