Wrong UPI Transfer: गलत यूपीआई आईडी पर पैसा भेज दिया? जानें पैसा रिकवर करने का ऐसा तरीका जिसे बहुत कम लोग जानते हैं!
Wrong UPI Transfer: अगर यूपीआई से गलत अकाउंट में पैसा चला जाए तो तुरंत अपने बैंक या यूपीआई ऐप को सूचना देना जरूरी होता है। आप कस्टममर केयर या 'Report Issue' विकल्प का उपयोग कर सकते हैं। जल्दी शिकायत करने से पैसे वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है और प्रक्रिया आसान हो जाती है।
(Wrong UPI Transfer/ Image Credit: IBC24 News)
- यूपीआई से गलत ट्रांसफर होने पर तुरंत शिकायत जरूरी।
- “Report Issue” विकल्प से प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।
- सीधे रिसीपिएंट से संपर्क करने पर पैसा वापस मिल सकता है।
Wrong UPI Transfer: आजकल यूपीआई से पैसे ट्रांसफर करना बहुत आसान हो गया है, लेकिन जल्दबाजी में गलती भी हो सकती है। कई बार पैसा गलत यूपीआई आईडी पर चला जाता है और इसका पता बाद में एसएमएस अलर्ट से चलता है। चूंकि यूपीआई पेमेंट तुरंत प्रोसेस हो जाता है, इसलिए सामान्य रूप से रिवर्स करना मुश्किल होता है।
सबसे पहले रेसिपिएंट से संपर्क करें
अगर आपके पास उस व्यक्ति की जानकारी है, जिसे गलती से पैसा भेजा गया है तो सबसे पहले उससे संपर्क करने की कोशिश करें। कई बार लोग समझदारी दिखाते हुए पैसा वापस भेज देते हैं। अगर वह व्यक्ति सहयोग करता है तो मामला आसानी से सुलझ सकता है। लेकिन अगर जानकारी नहीं है या वह पैसा लौटाने से मना कर दे, तो समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है।
बैंक और यूपीआई ऐप में शिकायत दर्ज करें
विशेषज्ञों के मुताबिक ऐसी स्थिति में तुरंत अपने बैंक को सूचना देना बहुत जरूरी है। आप यूपीआई ऐप में मौजूद ‘रिपोर्ट इश्यू’ विकल्प का उपयोग कर सकते हैं या बैंक के कस्टमर सपोर्ट से संपर्क कर सकते हैं। शिकायत जल्दी दर्ज करने से मामला मजबूत होता है और आगे की कार्रवाई में मदद मिलती है।
NPCI और भीम ऐप से भी समाधान
ग्राहक एनपीसीआई सिस्टम या भीम ऐप के जरिए भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद बैंक इस मामले को जांच के लिए आगे बढ़ाता है। अगर बैंक की तरफ से समय पर समाधान नहीं मिलता, तो ग्राहक दोबारा बैंक में शिकायत कर सकता है। हर बैंक में इसके लिए एक नोडल अधिकारी या शिकायत निवारण टीम होती है।
आरबीआई ओम्बड्समैन और सावधानी की जरूरत
अगर बैंक स्तर पर भी समस्या हल नहीं होती, तो ग्राहक आरबीआई की ओम्बड्समैन स्कीम के तहत शिकायत कर सकता है। हालांकि, यहां भी पैसे वापस मिलने की गारंटी नहीं होती। इसलिए सबसे जरूरी है कि ट्रांसफर करते समय हमेशा सावधानी बरतें, यूपीआई आईडी को दोबारा जांचने के बाद ही पेमेंट करें।
इन्हें भी पढ़ें:
- Varuthini Ekadashi Date: कब है वरुथिनी एकादशी का व्रत? इस बार सेंधा नमक को लेकर क्यों मची है इतनी हलचल! जानें
- MP Weather Update: दिन-ब-दिन खतरनाक होती गर्मी, प्रदेश के कई जिलों में पारा 40°C के करीब… देखें आपके शहर का कैसा है हाल ?
- Raipur Latest News: रायपुर के पुलिस क्वार्टर में इस हाल में मिली महिला पुलिसकर्मी, देखकर फटी रह गई पुलिस की आंखें, जानिए क्या है पूरा मामला

Facebook


