हुंदै मोटर इंडिया का 2027 तक 10 लाख कनेक्टेड कारों की बिक्री का लक्ष्य

हुंदै मोटर इंडिया का 2027 तक 10 लाख कनेक्टेड कारों की बिक्री का लक्ष्य

हुंदै मोटर इंडिया का 2027 तक 10 लाख कनेक्टेड कारों की बिक्री का लक्ष्य
Modified Date: August 10, 2026 / 02:14 pm IST
Published Date: August 10, 2026 2:14 pm IST

नयी दिल्ली, 10 अगस्त (भाषा) मोटर वाहन विनिर्माता कंपनी हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड का लक्ष्य 2027 तक भारत में कुल 10 लाख कनेक्टेड कारों की बिक्री का है।

कनेक्टेड कारों में वायरलेस संपर्क की सुविधा होती है, जिससे विभिन्न उद्देश्यों के लिए वाहन से संबंधित आंकड़ों का आदान-प्रदान किया जा सकता है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि फिलहाल भारतीय सड़कों पर उसकी ‘हुंदै ब्लूलिंक’ कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित कनेक्टेड कार प्रौद्योगिकी से लैस आठ लाख से अधिक कारें चल रही हैं।

हुंदै मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तरुण गर्ग ने कहा, “कनेक्टेड वाहनों का बढ़ता इस्तेमाल ग्राहकों की बदलती अपेक्षाओं और वाहन क्षेत्र में प्रौद्योगिकी की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है। वर्ष 2027 तक 10 लाख कनेक्टेड कारों की बिक्री के लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए हमारा ध्यान सॉफ्टवेयर आधारित वाहन प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ाने और अपने उत्पादों में कनेक्टेड प्रौद्योगिकी का विस्तार करने पर है।”

उन्होंने कहा कि कंपनी की आगामी बड़े पैमाने पर बिक्री के लिए तैयार इलेक्ट्रिक एसयूवी के सभी संस्करणों में नई पीढ़ी की कनेक्टेड कार प्रौद्योगिकी मानक सुविधा के रूप में उपलब्ध होगी। इससे कनेक्टेड और इलेक्ट्रिक वाहन प्रौद्योगिकी के बीच तालमेल को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

भाषा योगेश

योगेश


लेखक के बारे में