हुंदै मोटर इंडिया की जून में कुल बिक्री 51,335 इकाई रही

हुंदै मोटर इंडिया की जून में कुल बिक्री 51,335 इकाई रही

हुंदै मोटर इंडिया की जून में कुल बिक्री 51,335 इकाई रही
Modified Date: July 1, 2026 / 12:14 pm IST
Published Date: July 1, 2026 12:14 pm IST

नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) मोटर वाहन विनिर्माता कंपनी हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) की जून में कुल बिक्री 51,335 इकाई रही।

कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि इसमें घरेलू बाजार में 39,635 इकाइयों की बिक्री और 11,700 इकाइयों का निर्यात शामिल है।

हुंदै मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तरुण गर्ग ने कहा कि कंपनी ने ‘‘ एक आपूर्तिकर्ता की विनिर्माण इकाई में आग लगने की घटना के कारण उत्पादन में अस्थायी बाधा आने से 13,900 इकाइयों का उत्पादन प्रभावित होने के बावजूद’’ यह बिक्री हासिल की।

उन्होंने कहा, ‘‘ उत्पादन को सामान्य बनाने के लिए हुंदै मोटर इंडिया ने सभी आवश्यक कदम उठाए हैं, जिनमें वैकल्पिक स्रोतों से वाहन कलपुर्जों की व्यवस्था करना भी शामिल है।’’

गर्ग ने कहा, ‘‘ 22 जून, 2026 से हमारी सभी इकाइयों में उत्पादन सामान्य हो गया है। हमें उम्मीद है कि जून में हुए उत्पादन नुकसान की भरपाई वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के भीतर कर ली जाएगी।’’

गौरतलब है कि हुंदै के मुख्य आपूर्तिकर्ता मोबिस इंडिया लिमिटेड (मोबिस) की तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले के इरुंगट्टुकोट्टई स्थित एक विनिर्माण इकाई में 31 मई को आग लग गई थी।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में