आईसीआईसीआई बैंक में सामने आया 6082 करोड़ रुपए का एक और घोटाला

आईसीआईसीआई बैंक में सामने आया 6082 करोड़ रुपए का एक और घोटाला

आईसीआईसीआई बैंक में सामने आया 6082 करोड़ रुपए का एक और घोटाला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: June 23, 2018 7:51 am IST

नई दिल्ली। आईसीआईसीआई बैंक में 6082 करोड़ रुपए का एक और घोटाला सामने आया है। यह घोटाला एक गुमनाम शिकायतकर्ता की शिकायत की जांच करने के बाद पता चला है। बैंक ने बताया कि उसे 31 लोन खातों के बारे में शिकायत मिली थी, जिनकी जांच की गई और अंतरिम रिपोर्ट नियामक को सौंप दी गई है।

बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि ऑडिट कमेटी के निर्देश पर ही अब इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि कि ये खाते 31 मार्च 2012 के आखिर और 31 मार्च 2017 के बीच एनपीए के थे, जबकि 2 खाते 31 दिसंबर 2017 के दौरान के थे। इन 31 मामलों में 31 मार्च 2018 तक लोन 6082 करोड़ था। यह बैंक के कुल लोन का करीब 1.1 फीसदी था।

यह भी पढ़ें : एसी का तापमान 24 डिग्री होगा निर्धारित, सालभर में बचेगी 20 अरब यूनिट बिजली

बैंक ने बताया कि उसे यह शिकायत मार्च 2018 में मिली थी। इसमें लोन लेने वाले कुछ अकाउंट्स में गड़बड़ी का आरोप था। यह शिकायत 31 लोन खातों से संबंधित थी। शिकायत के बाद बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की ऑडिट कमेटी की निगरानी में जांच हुई। इस जांच में बैंक के इंटरनल ऑडिट और सीनियर मैनेजमेंट के अधिकारियों को शामिल नहीं किया गया था।

बैंक ने बताया कि 31 मार्च 2018 को खत्म वित्तीय वर्ष से पहले जांच की अंतरिम रिपोर्ट की ऑडिट कमेटी ने विस्तार से समीक्षा की। अंतरिम रिपोर्ट के नतीजों का वित्त वर्ष 2018 के वित्तीय स्टेटमेंट्स पर कोई असर नहीं पड़ा।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में