आईसीआईसीआई होम फाइनेंस की दिल्‍ली-एनसीआर की नियमित कॉलोनियों के लिए आवास-ऋण सुविधा

Ads

आईसीआईसीआई होम फाइनेंस की दिल्‍ली-एनसीआर की नियमित कॉलोनियों के लिए आवास-ऋण सुविधा

  •  
  • Publish Date - January 28, 2021 / 03:18 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

नयी दिल्‍ली, 28 जनवरी (भाषा) आईसीआईसीआई होम फाइनेंस कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अब दिल्‍ली-एनसीआर की ऐसी कॉलोनियों में मकान खरीदने को कर्ज सुविधा दे ही है, जो वैध (नियमित) घोषित की जा चुकी हैं।

कंपनी की एक विज्ञप्ति के मुताबिक वह इन कॉलोनियों में घर खरीदने के इच्‍छुक ग्राहकों को 10 लाख रुपये से एक करोड़ रुपये तक का आवास ऋण उपलब्‍ध करा रही है।

कंपनी ने कहा है कि आईसीआईसीआई-एचएफसी द्वारा दिल्‍ली-एनसीआर में ऐसी कई कॉलोनियों को शॉर्टलिस्‍ट किया गया है। इनमें लक्ष्‍मी नगर, उत्‍तम नगर, कृष्‍णा नगर, पीतमपुरा और अन्य इलाके शामिल हैं। उसका कहना है कि यह नवीनतम पेशकश योजनाबद्ध शहरीकरण और आधुनिक सुख-सुविधाओं के जरिये कॉलोनियों के रूपांतरण हेतु सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों के अनुरूप है। इससे सरकार द्वारा किये जा रहे विनियमन से प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) – हाउसिंग फॉर ऑल (सभी के लिए आवास) के उद्देश्‍य को हासिल करने में मदद मिलेगी।

आईसीआईसीआई होम फाइनेंस कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनिरुद्ध कमानी ने कहा कि दिल्‍ली-एनसीआर में कॉलोनियों के विनियमन से लोगों के लिए आवास ऋण लेना आसान हो गया है। आईसीआईसीआई एचएफसी ने इस तरह की संपत्तियों को खरीदने

के इच्‍छुक ग्राहकों को सस्ता आवास ऋण उपलब्‍ध कराने के लिए यह पेशकश की है।’

भाषा मनोहर

मनोहर अजय

अजय