त्योहारी मांग बढ़ने से आयातित तेल-तिलहन कीमतों में सुधार

Ads

त्योहारी मांग बढ़ने से आयातित तेल-तिलहन कीमतों में सुधार

  •  
  • Publish Date - August 1, 2025 / 09:01 PM IST,
    Updated On - August 1, 2025 / 09:01 PM IST

नयी दिल्ली, एक अगस्त (भाषा) सरसों के मुकाबले आयातित खाद्यतेलों के दाम सस्ता होने के साथ त्योहारी मांग बढ़ने से शुक्रवार को घरेलू तेल-तिलहन बाजार में सोयाबीन तेल-तिलहन कीमतों में सुधार देखने को मिला।

बाजार सूत्रों ने कहा कि दोपहर 3.30 बजे मलेशिया एक्सचेंज के मजबूत बंद होने से कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल के थोक दाम में भी मजबूती रही। सामान्य से सुस्त कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन और बिनौला तेल स्थिर रुख लिए बंद हुए।

शिकॉगो एक्सचेंज में गिरावट जारी है जबकि मलेशिया एक्सचेंज में कारोबार दोपहर तेजी के साथ बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि आयातित तेल के मुकाबले सरसों तेल का दाम लगभग 40 रुपये किलो महंगा है और त्योहारी मौसम में सस्ता होने की वजह से ग्राहक सोयाबीन तेल का रुख कर रहे हैं। लिवाली मजबूत होने से सोयाबीन तेल-तिलहन में मजबूती रही। वहीं मलेशिया एक्सचेंज के मजबूत बंद होने से सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतों में भी सुधार दर्ज हुआ।

इस बीच, सरकार ने आयातित खाद्यतेलों के आयात शुल्क मूल्य में वृद्धि की है। इस वृद्धि के तहत सीपीओ के दाम में 20 रुपये क्विंटल, सोयाबीन तेल में 26 रुपये क्विंटल तथा पामोलीन के दाम में छह रुपये क्विंटल की वृद्धि की है।

सूत्रों ने कहा कि आयातित तेलों के मंहगा होने के कारण सरसों की मांग प्रभावित हो रही है। बड़े मिल वालों ने पिछले दो दिन में सरसों के दाम 150 रुपये क्विंटल घटाये हैं। अधिक दाम के कारण मांग कमजोर रहने की वजह से मिलवालों का रुख ठंडा है। इन परिस्थितियों में सरसों तेल-तिलहन के दाम गिरावट के साथ बंद हुए।

उन्होंने कहा कि सामन्य कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन और बिनौला तेल के दाम पूर्वस्तर पर बने रहे।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 7,300-7,400 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 5,775-6,150 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 13,650 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,230-2,530 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 16,125 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,665-2,765 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,665-2,800 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,100 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,700 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 10,150 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,250 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,050 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,925 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,825 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 4,700-4,750 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,400-4,500 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश

राजेश रमण

रमण