आयकर विभाग ने आकलन वर्ष 2026-27 के लिए आईटीआर-2 दाखिल करने की ऑनलाइन सुविधा शुरू की

Ads

आयकर विभाग ने आकलन वर्ष 2026-27 के लिए आईटीआर-2 दाखिल करने की ऑनलाइन सुविधा शुरू की

  •  
  • Publish Date - May 27, 2026 / 02:23 PM IST,
    Updated On - May 27, 2026 / 02:23 PM IST

नयी दिल्ली, 27 मई (भाषा) आयकर विभाग ने आकलन वर्ष 2026-27 के लिए आयकर रिटर्न-2 को ऑनलाइन दाखिल करने की सुविधा शुरू कर दी है। अब करदाता ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाकर आईटीआर-2 ऑनलाइन भर सकते हैं।

विभाग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए कहा कि आकलन वर्ष 2026-27 के लिए आयकर रिटर्न-दो को ऑनलाइन दाखिल करने और एक्सेल सुविधा दोनों उपलब्ध करा दी गई हैं।

आईटीआर-2 उन व्यक्तिगत करदाताओं और हिंदू अविभाजित परिवारों (एचयूएफ) द्वारा भरा जाता है, जिनकी आय व्यवसाय या पेशे से नहीं होती, लेकिन उन्हें पूंजीगत लाभ से प्राप्ति होती है।

इससे पहले 15 मई को विभाग ने आईटीआर-1 और आईटीआर-4 को ऑनलाइन दाखिल करने की सुविधा शुरू की थी, जिनका इस्तेमाल छोटे और मझोले करदाता करते हैं।

वित्त वर्ष 2025-26 की आय के लिए आयकर रिटर्न फॉर्म 30 मार्च को अधिसूचित किए गए थे। अब ऑनलाइन और एक्सेल सुविधा उपलब्ध होने से करदाता रिटर्न दाखिल करना शुरू कर सकते हैं।

व्यक्तिगत करदाताओं के लिए आईटीआर-1 और आईटीआर-2 दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 तय की गई है, जबकि बिना अंकेक्षण (ऑडिट) वाले आईटीआर-4 दाखिल करने के लिए आखिरी तारीख 31 अगस्त, 2026 है।

भाषा अजय अजय

अजय