लेनोवो के परिसरों पर आयकर विभाग की छापेमारी

Ads

लेनोवो के परिसरों पर आयकर विभाग की छापेमारी

  •  
  • Publish Date - September 27, 2023 / 09:32 PM IST,
    Updated On - September 27, 2023 / 09:32 PM IST

नयी दिल्ली, 27 सितंबर (भाषा) आयकर विभाग ने कर अपवंचना की जांच के सिलसिले में बुधवार को आईटी हार्डवेयर कंपनी लेनोवो और उसकी कुछ संबद्ध इकाइयों के परिसरों पर छापेमारी की।

यह छापेमारी कंपनी के हरियाणा के गुरुग्राम और कर्नाटक के बेंगलुरु परिसरों में की गई। वैश्विक पसर्नल कंप्यूटर बाजार में लेनोवो 24 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे है।

वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी ने भारत में 1.9 अरब डॉलर का राजस्व कमाया था। देश में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 17 प्रतिशत है।

सूत्रों ने बताया कि कर अधिकारियों को लेनोवो पर कर अपवंचना में संलिप्त होने का संदेह है और यह छापेमारी इस बारे में सबूत जुटाने के लिए की गई है।

भाषा अजय

अजय प्रेम

प्रेम