आयकर विभाग ने 2025-26 में रिकॉर्ड 219 अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौते किए

आयकर विभाग ने 2025-26 में रिकॉर्ड 219 अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौते किए

आयकर विभाग ने 2025-26 में रिकॉर्ड 219 अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौते किए
Modified Date: March 31, 2026 / 06:26 pm IST
Published Date: March 31, 2026 6:26 pm IST

नयी दिल्ली, 31 मार्च (भाषा) आयकर विभाग ने मंगलवार को समाप्त हो रहे वित्त वर्ष में रिकॉर्ड 219 अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौतों (एपीए) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके साथ ही अब तक हस्ताक्षरित एपीए की कुल संख्या 1,034 हो गई है।

एपीए करदाता और कर अधिकारियों के बीच एक पक्का अनुबंध है जो एक निश्चित अवधि में होने वाले भविष्य के अंतरराष्ट्रीय लेन-देन के लिए ‘ट्रांसफर प्राइसिंग’ पद्धति निर्धारित करता है।

आयकर विभाग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘सीबीडीटी ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड 219 अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं, जो एक वित्त वर्ष में अब तक का रिकॉर्ड है। इसने पिछले वर्ष हस्ताक्षर किए गए 174 एपीए के रिकॉर्ड को पार कर लिया है।’’

विभाग ने कहा कि एपीए कार्यक्रम की सफलता ने विशेष रूप से सीमा पार लेनदेन में शामिल बहुराष्ट्रीय उद्यमों के लिए कारोबार सुगमता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

सीबीडीटी ने कहा, “एपीए कार्यक्रम, सेफ हार्बर नियमों के साथ मिलकर, कर निश्चितता प्रदान करता है, विवादों को कम करता है और एक पारदर्शी कर व्यवस्था को मजबूत करता है।”

इसके अलावा, सीबीडीटी ने 13 संधि साझेदारों के साथ रिकॉर्ड 84 द्विपक्षीय अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौते (बीएपीए) किए हैं, जो अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है।

सीबीडीटी ने कहा कि इस वर्ष के दौरान, फ्रांस, इंडोनेशिया, आयरलैंड और स्वीडन के साथ पहली बार बीएपीए समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इससे नये क्षेत्रों के साथ मजबूत अंतरराष्ट्रीय कर सहयोग और संबंधों के लिए रास्ते खुलेंगे।

भाषा रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में