एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स को 41.06 करोड़ रुपये का आयकर नोटिस

Ads

एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स को 41.06 करोड़ रुपये का आयकर नोटिस

  •  
  • Publish Date - July 2, 2026 / 04:01 PM IST,
    Updated On - July 2, 2026 / 04:01 PM IST

नयी दिल्ली, दो जुलाई (भाषा) द पार्क और फ्लूरिज जैसे ब्रांड के स्वामित्व वाली एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स लिमिटेड को आयकर विभाग से वर्ष 2024-25 के लिए ब्याज सहित 41.06 करोड़ रुपये की कर मांग का नोटिस जारी किया गया है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि यह आदेश विस्तृत जांच के बाद किए गए आकलन से संबंधित है और इसमें आयकर अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत कुछ आय को जोड़ा गया तथा कुछ व्यय को अस्वीकृत किया गया है।

एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स लिमिटेड ने बुधवार देर रात कहा, ‘‘हम निर्धारित समयसीमा के भीतर इस आदेश के खिलाफ उपयुक्त अपीलीय प्राधिकरण/नेशनल फेसलेस अपील सेंटर (एनएफएसी) के समक्ष अपील दायर करने की प्रक्रिया में हैं।’’

एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स के पास द पार्क, द पार्क कलेक्शन, जोन बाय द पार्क, जोन कनेक्ट बाय द पार्क और स्टॉप बाय जोन सहित पांच होटल ब्रांड हैं। परिसंपत्ति स्वामित्व के आधार पर यह भारत की आठवीं सबसे बड़ी होटल श्रृंखला है।

भाषा यासिर अजय

अजय