Income Tax Office on 31 March 2026: टैक्सपेयर्स की नजरें अब 31 मार्च पर! इनकम टैक्स ऑफिस खुलेगा या रहेगा बंद? ताजा अपडेट बस एक क्लिक में!
Income Tax Office on 31 March 2026: केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के आदेश के अनुसार, 31 मार्च को महावीर जयंती के बावजूद इनकम टैक्स ऑफिस खुले रहेंगे। इसका मकसद है कि वित्त वर्ष के समाप्त होने से पहले सभी लंबित टैक्स से जुड़े काम पूरे किए जा सकें और टैक्सपेयर्स को समय पर सेवाएं मिले।
(Income Tax Office on 31 March 2026/ Image Credit: ANI News)
- 31 मार्च 2026 को महावीर जयंती के बावजूद इनकम टैक्स ऑफिस खुले रहेंगे।
- यह दिन वित्त वर्ष 2025-26 का अंतिम दिन है, सभी लंबित काम निपटाने का मौका।
- 1 अप्रैल से नया इनकम टैक्स सिस्टम लागू होगा।
नई दिल्ली: Income Tax Office on 31 March 2026: इस साल 31 मार्च महावीर जयंती के साथ-साथ वित्त वर्ष 2025-26 का आखिरी दिन है। सरकार ने इस दिन देशभर में इनकम टैक्स ऑफिस खुले रखने का फैसला लिया है। इसका मकसद है कि इस वित्त वर्ष के अंत तक सभी लंबित टैक्स काम पूरा किया जा सके। टैक्सपेयर्स जिनके पास पेंडिंग काम है, वे इसे इसी दिन निपटा सकते हैं और बैकलॉग से बच सकते हैं।
किस वजह से लिया ये फैसला
31 मार्च वित्त वर्ष का आखिरी दिन होने के कारण से यह दिन टैक्स से जुड़े कामों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सरकार चाहती है कि इस दिन तक सभी लंबित काम पूरे हों, ताकि किसी प्रकार का बैकलॉग न बचे। इसे अगर आसान शब्दों में कहें तो यह ‘नो बैकलॉग मिशन’ है। इस दिन एडवांस टैक्स जमा करना, टैक्स सेविंग निवेश पूरे करना और नोटिस का निपटान करना जरूरी होता है।
टैक्सपेयर्स के लिए अहम
31 मार्च हर साल टैक्स सिस्टम में सबसे व्यस्त दिन होता है। इस दिन तक एडवांस टैक्स, इनकम टैक्स रिटर्न, पेंडिंग नोटिस और अन्य टैक्स से जुड़े सभी काम पूरा करना जरूरी है। विभाग के लिए भी यह दिन डेटा मिलान, जांच और समापन का समय होता है। इसलिए टैक्सपेयर्स को कहा जाता है कि अपने जरूरी काम इस दिन तक पूरा कर लें।
1 अप्रैल से लागू होगा ये नया नियम
1 अप्रैल 2026 से देश में नया इनकम टैक्स कानून लागू होने जा रहा है। यह पुराने नियमों की जगह लेगा और टैक्स सिस्टम को आसान और समझने लायक बनाएगा। नए नियमों के तहत फॉर्म, प्रक्रिया और टैक्स भुगतान के तरीके बदल सकते हैं। इसलिए 31 मार्च तक सभी पुराने नियमों के अनुसार काम पूरा करना बहुत जरूरी है।
बजट और टैक्स बदलाव
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026-27 में कई अहम बदलावों की घोषणा की है। इसमें F&O ट्रेड पर STT बढ़ाना, बायबैक टैक्स में बदलाव, MAT दर घटाकर 14% करना और TCS दरों में संशोधन शामिल हैं। इसका मतलब है कि 31 मार्च टैक्स से जुड़े सभी कामों को पूरा करने का अंतिम मौका है। यह सिर्फ वित्त वर्ष का अंत नहीं बल्कि टैक्स सिस्टम में नए दौर की शुरुआत भी है।
इन्हें भी पढ़ें:
- BSNL New Recharge Plan: अब महंगे रिचार्ज भूल जाइए! BSNL ने लॉन्च किया धमाकेदार प्लान, पाएं अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 2GB डेटा, जानें कितने दिन तक रहेगा वैलिड?
- Who is Aniket Verma SRH: 3 साल की उम्र में सिर से उठ गया मां का साया, दूसरी औरत के चक्कर में बाप ने कर दिया बेसहारा, कांटों भरे रास्ते से चलकर IPL तक पहुंचे अनिकेत वर्मा
- PM Modi Mann Ki Baat Korea: छत्तीसगढ़ के किसानों के फैन हुए पीएम मोदी, अन्नदाताओं ने किया ऐसा काम कि ‘मन की बात’ में हुई तारीफ

Facebook


