भारत में 2020 में 3,200 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजनाएं स्थापित: रिपोर्ट

Ads

भारत में 2020 में 3,200 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजनाएं स्थापित: रिपोर्ट

  •  
  • Publish Date - April 29, 2021 / 04:57 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (भाषा) देश में 2020 में 3,200 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजनाएं लगायी गयीं। स्वच्छ ऊर्जा के बारे में जानकारी देने वाली और परामर्श कंपनी मेरकॉम कम्युनिकेशंस इंडिया ने एक रिपोर्ट में यह कहा।

मेरकॉम कम्युनिकेशंस इंडिया, मेरकॉम कैपिटल ग्रुप की अनुषंगी इकाई है।

‘इंडिया सोलर मार्केट लीडरबोर्ड 2021’ शीर्षक से बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020 में भारत में 3,200 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजनाएं स्थापित हुईं। ये परियोजनाएं देश के विभिन्न भागों में लगायी गयीं।

इसमें कहा गया है कि देश में 2020 के अंत में 47,500 मेगावाट क्षमता की परियोजनाएं विकास के विभिन्न चरणों में थी। इसके अलावा 24,500 मेगावाट क्षमता की परियोजनाएं निविदा प्रक्रिया में थीं।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘कोविड-19 महामारी के कारण सौर उद्योग के लिये साल उतार-चढ़ाव वाला रहा।’’

भाषा रमण मनोहर

मनोहर