Police Constable Suicide in Delhi: पुलिस आरक्षक का खौफनाक कदम.. गोली मारकर की ख़ुदकुशी.. लेकिन सुसाइड से पहले किया कुछ ऐसा कि जानकर रह जायेंगे हैरान, शुरू हुई जाँच

Ads

Delhi Police constable accused of killing wife dies by suicide: पत्नी की हत्या के आरोपी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल का शव मिला, शुरुआती जांच में सर्विस रिवॉल्वर से आत्महत्या की आशंका।

  •  
  • Publish Date - July 15, 2026 / 08:36 AM IST,
    Updated On - July 15, 2026 / 08:37 AM IST

Delhi Police constable accused of killing wife dies by suicide || Image- Hate Detector File

HIGHLIGHTS
  • पत्नी की हत्या का आरोपी कांस्टेबल मृत मिला।
  • सर्विस रिवॉल्वर से आत्महत्या की आशंका।
  • पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी।

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने खुद भी आत्महत्या कर ली। (Delhi Police constable accused of killing wife dies by suicide) पुलिस के मुताबिक, आरोपी कांस्टेबल का शव मंगलवार शाम मयूर विहार के पास एक पार्क में मिला। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उसने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

पत्नी की हत्या के बाद हुआ था फरार

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान मनीष भाटी के रूप में हुई है। वह रविवार शाम से फरार था। आरोप है कि उसने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद दिल्ली पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी और इलाके के CCTV फुटेज भी खंगाल रही थी।

स्कूटी पर जाते समय हुआ था विवाद

पुलिस के मुताबिक, घटना के समय मनीष भाटी अपनी पत्नी के साथ स्कूटी पर जा रहा था। रास्ते में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। (Delhi Police constable accused of killing wife dies by suicide) इसके बाद उसने स्कूटी रोकी और कथित तौर पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से पत्नी पर गोली चला दी। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल, नहीं बच सकी जान

घटना को वहां मौजूद कई लोगों ने देखा। राहगीरों ने घायल महिला को ऑटो से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार शाम पुलिस को मयूर विहार के पास एक पार्क में आरोपी कांस्टेबल का शव मिला। शुरुआती जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:

महाराष्ट्र सरकार ने ‘लाडकी बहिन योजना’ से पात्र लाभार्थियों के नाम हटाए, यह विश्वासघात है: कांग्रेस

एनसीएलटी ने जून तिमाही में 5,518 करोड़ रुपये की 78 समाधान योजनाओं को मंजूरी दी

जुबिलेंट फूडवर्क्स को 46.9 करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस, कंपनी देगी चुनौती

नगालैंड में आईईडी विस्फोट के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान तेज किया

प्रशासन ने 17 जुलाई को होने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह बदलने को कहा: कांग्रेस

आरोपी कांस्टेबल का शव कहां मिला?

मयूर विहार के पास एक पार्क में आरोपी कांस्टेबल का शव बरामद हुआ।

पुलिस की शुरुआती जांच में क्या सामने आया?

शुरुआती जांच के अनुसार, कांस्टेबल ने कथित तौर पर सर्विस रिवॉल्वर से आत्महत्या की।

आरोपी पर क्या आरोप था?

उस पर पत्नी की कथित गोली मारकर हत्या करने और घटनास्थल से फरार होने का आरोप था।