काठमांडू, 14 जुलाई (भाषा) नेपाल और भारत ने मंगलवार को ऊर्जा क्षेत्र में आपसी सहयोग को मजबूत करने को लेकर बैठकें कीं। इसमें सीमा-पार बिजली व्यापार पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
ऊर्जा, जल संसाधन और सिंचाई मंत्री बिराज भक्त श्रेष्ठ ने मंगलवार को काठमांडू में भारत सरकार के बिजली सचिव पंकज अग्रवाल और अतिरिक्त विदेश सचिव मुनु महावर के साथ बातचीत की।
मंत्री कार्यालय के अनुसार, बातचीत का मुख्य केंद्र ऊर्जा क्षेत्र में नेपाल-भारत सहयोग को मजबूत करना था। इसमें सीमा-पार बिजली व्यापार, पारेषण संपर्क, जलविद्युत विकास और क्षेत्रीय ऊर्जा सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर, दोनों पक्षों ने समृद्धि और टिकाऊ ऊर्जा विकास के लिए द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
भाषा रमण अजय
अजय