इंडियन बैंक का दूसरी तिमाही शुद्ध लाभ 15 प्रतिशत बढ़कर 412 करोड़ रुपये

इंडियन बैंक का दूसरी तिमाही शुद्ध लाभ 15 प्रतिशत बढ़कर 412 करोड़ रुपये

इंडियन बैंक का दूसरी तिमाही शुद्ध लाभ 15 प्रतिशत बढ़कर 412 करोड़ रुपये
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: October 22, 2020 11:05 am IST

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में 15 प्रतिशत बढ़कर 412.28 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में बैंक ने 358.56 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

इंडियन बैंक में एक अप्रैल, 2020 से इलाहाबाद बैंक का विलय हुआ। इसलिए इन नतीजों की तुलना पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही से नहीं की जा सकती।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 11,669.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 6,045.32 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही के दौरान कुल ऋण पर बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) बढ़कर 9.89 प्रतिशत हो गईं, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 7.20 प्रतिशत थीं। हालांकि, बैंक का शुद्ध एनपीए घटकर 2.96 प्रतिशत रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 3.54 प्रतिशत था।

तिमाही के दौरान डूबे कर्ज और अन्य आकस्मिक खर्च के लिए बैंक का प्रावधान बढ़कर 2,284.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 909.36 करोड़ रुपये था। सिर्फ डूबे कर्ज के लिए बैंक का प्रावधान 720.90 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,880.19 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

भाषा अजय

अजय महाबीर

महाबीर


लेखक के बारे में