इंडियन ओवरसीज बैंक ने स्टार्टअप बैंकिंग नेटवर्क का किया विस्तार
इंडियन ओवरसीज बैंक ने स्टार्टअप बैंकिंग नेटवर्क का किया विस्तार
चेन्नई, 14 फरवरी (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने अपने 90वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ‘स्टार्टअप बैंकिंग’ शाखाओं के उद्घाटन के साथ अपने स्टार्टअप बैंकिंग नेटवर्क को मजबूत किया है। एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
चेन्नई स्थित मुख्यालय वाले इस बैंक ने अपना ग्रामीण संपर्क कार्यक्रम ‘आईओबी ग्राम स्वीकर’ शुरू किया, जिसके तहत तमिलनाडु के 14 जिलों और केरल के तिरुवनंतपुरम में 90 ग्राम पंचायतों को अपनाया गया।
बैंक ने एक बयान में कहा, “इंडियन ओवरसीज बैंक ने अपने 90वें स्थापना दिवस के अवसर पर दो महत्वपूर्ण पहलें शुरू कीं, जो भारत के स्टार्टअप परिवेश को मजबूत करने और ग्रामीण समुदायों में वित्तीय समावेशन को बढ़ाने पर केंद्रित हैं।”
इस अवसर पर बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह की पहलें आईओबी के भविष्य के अनुकूल दृष्टिकोण को दर्शाती हैं, जिसमें प्रौद्योगिकी, ग्रामीण पहुंच और सहयोग को मिलाकर नागरिकों, उद्यमियों और समुदायों की बदलती जरूरतों को पूरा किया जाता है।
भाषा योगेश प्रेम
प्रेम

Facebook


