Taranjit Singh Sandhu News: दिल्ली के नए राज्यपाल को सात समुंदर पार से मिली बधाई.. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भेजा मुबारकबाद, जानें क्या है वजह
Donald Trump Congratulates Taranjit Singh Sandhu: डोनाल्ड ट्रंप ने तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली उपराज्यपाल बनने पर बधाई दी, भारत-अमेरिका संबंधों पर जोर
Donald Trump Congratulates Taranjit Singh Sandhu || Image- Donald Trump Truth File
- ट्रंप ने संधू को दिल्ली उपराज्यपाल बनने पर दी बधाई
- भारत-अमेरिका संबंध मजबूत करने में संधू की सराहना
- सभी दलों से समाधान-उन्मुख राजनीति की अपील
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त होने पर बधाई दी। उन्होंने भारत-अमेरिका संबंधों को मज़बूत करने में पूर्व राजदूत के योगदान की सराहना की और उनकी नई भूमिका में सफलता की कामना की। (Donald Trump Congratulates Taranjit Singh Sandhu) सोशल मीडिया ट्रुथ पर ट्रंप ने कहा, “दिल्ली के नए उपराज्यपाल बनने पर तरनजीत संधू को बधाई! एक अनुभवी राजनयिक और अमेरिका में पूर्व राजदूत के तौर पर, उन्होंने हमेशा अमेरिका-भारत संबंधों को मज़बूत करने के प्रति गहरी प्रतिबद्धता दिखाई है।” उन्होंने आगे कहा, “दिल्ली की प्रगति का नेतृत्व करने और वैश्विक संबंधों को आगे बढ़ाने में उनकी सफलता की कामना करता हूँ!”
की सभी पक्षों से सहयोग की अपील
पूर्व राजनयिक तरनजीत सिंह संधू ने 11 मार्च को दिल्ली के उपराज्यपाल के तौर पर शपथ ली। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए सभी राजनीतिक दलों से “समाधान-उन्मुख दृष्टिकोण” अपनाने का आह्वान किया है।
संधू को लोक निवास में दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने पद की शपथ दिलाई। इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मंच पर मौजूद थीं। इस समारोह में अन्य मंत्री और केंद्रीय मंत्री भी उपस्थित थे। समारोह के बाद संधू ने मीडिया से बात की और कहा कि दिल्ली से उनका लंबे समय से जुड़ाव रहा है। (Donald Trump Congratulates Taranjit Singh Sandhu) उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से सहयोग की भी अपील की। उन्होंने कहा, “दिल्ली में कई संबंधित पक्ष हैं और दिल्ली मेरी ‘कर्मभूमि’ भी रही है। मैंने यहाँ पढ़ाई की है और काम भी किया है। हम सब मिलकर दिल्ली के विकास के लिए काम करेंगे।”
इसी तरह नए उपराज्यपाल का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार उनके मार्गदर्शन में काम करने के लिए उत्सुक है। गुप्ता ने कहा, “मैं माननीय उपराज्यपाल का स्वागत करती हूँ। उनकी उपस्थिति से दिल्ली के विकास की गति और तेज़ होगी।”
US President Donald Trump posts on his Truth Social, “Congratulations to Taranjit Sandhu on becoming the new Lt Governor of Delhi! As a seasoned Diplomat and former Ambassador to the United States, he has always shown deep commitment to strengthening the U.S.-India relationship.… pic.twitter.com/LCVBkN1F0o
— ANI (@ANI) April 16, 2026
कौन हैं नए राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू?
दिल्ली के नए नए उप-राज्यपाल नियुक्त होने वाले तरनजीत सिंह संधू भारतीय विदेश सेवा (IFS) के वरिष्ठ अधिकारी रह चुके हैं। वे अपने लंबे कूटनीतिक अनुभव के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 2020 से 2024 तक भारत के अमेरिका में राजदूत के रूप में काम किया और भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले वे श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त भी रहे थे और वॉशिंगटन में कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएँ दे चुके हैं।
उन्हें राष्ट्रपति द्वारा प्रशासनिक फेरबदल के तहत दिल्ली का उप-राज्यपाल बनाया गया, जहाँ उन्होंने पूर्व LG का स्थान लिया। आमतौर पर इस पद पर IAS अधिकारी नियुक्त होते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने उनके कूटनीतिक अनुभव और बेदाग़ करियर को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी हैं। (Donald Trump Congratulates Taranjit Singh Sandhu) अमेरिका में चार वर्षों तक राजदूत रहने वाले तरनजीत सिंह संधू का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी ख़ास जुड़ाव रहा।
इन्हें भी पढ़ें:-
धनशोधन मामला: अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व वरिष्ठ अधिकारी पांच दिन की ईडी हिरासत में
गुजरात में आत्महत्या के प्रयास के अलग-अलग मामलों में पांच बच्चों की मौत
पंजाब सरकार ने अदालत से अमृतपाल को असम जेल में ही रखने का अनुरोध किया
झारखंड: लापता युवती मामले में ‘डीएनए’ मिलान के लिए कंकाल के नमूने कोलकाता भेजे जाएंगे
पुणे में ‘नक्सली नेता हिडमा’ की प्रशंसा वाले गाने पर नाचने वाले दो विद्यार्थियों पर मामला दर्ज

Facebook


