भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था 2030 तक जीडीपी का 20 प्रतिशत होगी: मेइटी सचिव

Ads

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था 2030 तक जीडीपी का 20 प्रतिशत होगी: मेइटी सचिव

  •  
  • Publish Date - March 17, 2026 / 05:01 PM IST,
    Updated On - March 17, 2026 / 05:01 PM IST

नयी दिल्ली, 17 मार्च (भाषा) भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था का 2030 तक देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा होने का अनुमान है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह बता कही।

अधिकारी ने अनुसार, डिजिटल क्षेत्र की वृद्धि दर व्यापक अर्थव्यवस्था की तुलना में दोगुनी होगी।

‘नैसकॉम ग्लोबल कॉन्फ्लूएंस 2026’ में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) के सचिव एस कृष्णन ने कहा कि डिजिटल अर्थव्यवस्था वर्तमान में भारत के जीडीपी में लगभग 13 प्रतिशत का योगदान करती है।

उन्होंने कहा कि यह वृद्धि दर विभिन्न क्षेत्रों में कृत्रिम मेधा (एआई) के बढ़ते उपयोग से और तेज होगी।

कृष्णन ने कहा, ‘‘वर्तमान में देश की जीडीपी में डिजिटल अर्थव्यवस्था की लगभग 13 प्रतिशत हिस्सेदारी है, और हम बाकी अर्थव्यवस्था की तुलना में दोगुनी गति से बढ़ रहे हैं। 2030 तक यह हिस्सेदारी लगभग 20 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी।’’

भाषा योगेश अजय

अजय