Dhurandhar 2 Advance Booking Collection Day 1/ image source: beingshivam_90 x handle
Dhurandhar 2 Advance Booking Collection Day 1: मुंबई: आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर 2’ को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। (Dhurandhar 2 Advance Booking Collection Day 1) 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शो के लिए धुआंधार प्री सेल करने के बाद अब ये पहले दिन की एडवांस बुकिंग में भी गदर परफॉर्म कर रही है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को रिलीज होने में अब बस 2 दिन ही बचे हैं। वहीं स्पेशल प्रीव्यू और फ़िल्म के आधिकारिक ओपनिंग डे के प्री सेल कलेक्शन को मिलाकर, यह फ़िल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में बॉक्स ऑफ़िस पर सबसे बड़ी शुरुआत कर सकती है।
hurandhar 2 Advance Booking Collection Day 1: बता दें कि सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक प्रीमियर शो (18 मार्च) लिए फ़िल्म ने ब्लॉक सीटों के साथ एडवांस बुकिंग में 40.70 करोड़ रुपए की कमाई दर्ज की है। वहीं 19 मार्च को रिलीज के पहले दिन के लिए हो रही एडवांस बिक्री भी 17 मार्च दोपहर 2 बजे तक ब्लॉक सीटों के साथ 30.75 करोड़ रुपए हो चुकी है। जिसमें 15,000 से ज़्यादा शो में 6.70 लाख से ज़्यादा टिकट बिके गए हैं। (Dhurandhar 2 Advance Booking Collection Day 1) ब्लॉक बुकिंग को हटाने के बाद भी, 17 मार्च दोपहर 2 बजे तक की कुल कमाई 22.39 करोड़ रुपये के मज़बूत आंकड़े पर पहुंच चुकी है। अभी आंकड़ा कल तक और बढ़ने की उम्मीद है।
वहीं ओवरसीज में वीकेंड के लिए कुल विदेशी प्री-सेल्स लगभग 65 करोड़ रुपये हो चुकी है। कुल प्री-सेल्स- कुल मिलाकर धुरंधर 2 के लिए एडवांस बुकिंग कलेक्शन का आंकड़ा अभी ब्लॉक सीटों के साथ 135 करोड़ रुपए से ज़्यादा है।
वहीं अब तक सामने आए आंकड़ों के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ की सबसे ज्यादा बुकिंग हिंदी वर्जन में की गई है। हालांकि तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में डब किए गए वर्जन भी कुल मिलाकर फिल्म की रफ्तार को बढ़ा रहे हैं, भले ही उन्हें पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ से मुकाबला करना पड़ रहा हो।
hurandhar 2 Advance Booking Collection Day 1: धुरंधर 2 में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और (Dhurandhar 2 Advance Booking Collection Day 1) दानिश पंडोर जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। वहीं इस फिल्म में विकास नौलखा की सिनेमैटोग्राफी, शिवकुमार वी पणिक्कर द्वारा संपादन और शाश्वत सचदेव द्वारा संगीत दिया गया है। स्पाई एक्शन फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है।
इन्हे भी पढ़ें:-