सोने का वायदा भाव 922 रुपये बढ़कर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर

Ads

सोने का वायदा भाव 922 रुपये बढ़कर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर

  •  
  • Publish Date - March 17, 2026 / 06:47 PM IST,
    Updated On - March 17, 2026 / 06:47 PM IST

नयी दिल्ली, 17 मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया के मौजूदा भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोने में तीन दिन से जारी गिरावट का सिलसिला टूट गया तथा वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 922 रुपये की तेजी के साथ 1,56,658 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 922 रुपये यानी 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,56,658 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 7,761 लॉट का कारोबार हुआ।

लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक गौरव गर्ग ने कहा कि मंगलवार को सोने की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी देखी गई, जो मुख्य रूप से पश्चिम एशिया में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दर में कटौती की उम्मीदों के प्रभाव से प्रेरित है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में चार दिन की गिरावट के बाद सुधार आया। अप्रैल अनुबंध के लिए सोने का वायदा भाव 14.46 डॉलर या 0.29 प्रतिशत बढ़कर 5,016.66 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गया।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय