देश का निर्यात दिसंबर में 12.2 प्रतिशत घटा

Ads

देश का निर्यात दिसंबर में 12.2 प्रतिशत घटा

  •  
  • Publish Date - January 16, 2023 / 02:58 PM IST,
    Updated On - January 16, 2023 / 02:58 PM IST

नयी दिल्ली, 16 जनवरी (भाषा) देश का निर्यात बीते वर्ष दिसंबर महीने में 12.2 प्रतिशत घटकर 34.48 अरब डॉलर रहा। एक साल पहले 2021 के इसी महीने में यह 39.27 अरब डॉलर था।

वाणिज्य मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य महीने में आयात भी घटकर 58.24 अरब डॉलर रहा, जो एक साल पहले समान महीने में 60.33 अरब डॉलर था।

चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-दिसंबर के दौरान देश का कुल निर्यात नौ प्रतिशत बढ़कर 332.76 अरब डॉलर रहा। आयात भी आलोच्य अवधि में 24.96 प्रतिशत बढ़कर 551.7 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद, देश का निर्यात बेहतर बना हुआ है।

भाषा

रमण अजय

अजय