देश का निर्यात दिसंबर में एक प्रतिशत घटकर 38.01 अरब डॉलर पर

देश का निर्यात दिसंबर में एक प्रतिशत घटकर 38.01 अरब डॉलर पर

देश का निर्यात दिसंबर में एक प्रतिशत घटकर 38.01 अरब डॉलर पर
Modified Date: January 15, 2025 / 02:42 pm IST
Published Date: January 15, 2025 2:42 pm IST

नयी दिल्ली, 15 जनवरी (भाषा) देश का वस्तु निर्यात दिसंबर, 2024 में सालाना आधार पर करीब एक प्रतिशत घटकर 38.01 अरब डॉलर रह गया। दिसंबर, 2023 में यह 38.39 अरब डॉलर रहा था।

बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर, 2024 में आयात सालाना आधार पर 4.8 प्रतिशत बढ़कर 59.95 अरब डॉलर हो गया। दिसंबर, 2023 में यह 57.15 अरब डॉलर रहा था।

समीक्षाधीन माह में व्यापार घाटा यानी आयात व निर्यात के बीच का अंतर 21.94 अरब अमेरिकी डॉलर रहा।

आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-दिसंबर अवधि में निर्यात 1.6 प्रतिशत बढ़कर 321.71 अरब डॉलर और आयात 5.15 प्रतिशत बढ़कर 532.48 अरब डॉलर रहा है।

भाषा निहारिका अजय

अजय


लेखक के बारे में