देश का निर्यात मई में 18 प्रतिशत बढ़कर 45.2 अरब डॉलर

Ads

देश का निर्यात मई में 18 प्रतिशत बढ़कर 45.2 अरब डॉलर

  •  
  • Publish Date - June 15, 2026 / 02:50 PM IST,
    Updated On - June 15, 2026 / 02:50 PM IST

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) देश का माल निर्यात मई में 18 प्रतिशत बढ़कर 45.2 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया।

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, आयात भी मई में 20.62 प्रतिशत बढ़कर 73.41 अरब डॉलर हो गया, जिससे व्यापार घाटा 28.21 अरब डॉलर रहा।

देश का निर्यात अप्रैल–मई के दौरान सालाना आधार पर 16.09 प्रतिशत बढ़कर 88.91 अरब डॉलर रहा है।

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि भारत का मई में पश्चिम एशिया को निर्यात मामूली घटकर 5.30 अरब डॉलर रहा, जो मई, 2025 में 5.38 अरब अमेरिकी डॉलर था।

वहीं सोने का आयात अप्रैल–मई के दौरान 60 प्रतिशत बढ़कर 9.04 अरब डॉलर हो गया।

भाषा निहारिका अजय

अजय