भारत की सेवा क्षेत्र गतिविधि नवंबर 2021 में जुलाई 2011 के बाद से सबसे तेज: सर्वेक्षण

भारत की सेवा क्षेत्र गतिविधि नवंबर 2021 में जुलाई 2011 के बाद से सबसे तेज: सर्वेक्षण

भारत की सेवा क्षेत्र गतिविधि नवंबर 2021 में जुलाई 2011 के बाद से सबसे तेज: सर्वेक्षण
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: December 3, 2021 12:35 pm IST

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर (भाषा) नये काम में निरंतर वृद्धि और बाजार की स्थितियों में सुधार के कारण इस साल नवंबर में भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधि एक दशक से भी अधिक समय में दूसरी सबसे तेज गति से बढ़ी है। शुक्रवार को जारी एक मासिक सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गयी।

मौसमी रूप से समायोजित किया जाने वाला इंडिया सर्विसेज बिजनेस एक्टिविटी इंडेक्स नवंबर में 58.1 पर था, जो अक्टूबर के 58.4 से मामूली रूप से नीचे था। नवंबर का आंकड़ा जुलाई 2011 के बाद से उत्पादन में दूसरी सबसे तेज वृद्धि की ओर इशारा करता है।

लगातार चौथे महीने सेवा क्षेत्र में उत्पादन में वृद्धि देखी गई। परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) की भाषा में, 50 से ऊपर के अंक का मतलब विस्तार होता है जबकि 50 से नीचे का अंक संकुचन को दर्शाता है।

भाषा प्रणव मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में