नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) इंडिगो ने बुधवार को कहा कि अमिताभ कांत को 15 सितंबर से कंपनी के निदेशक मंडल में अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। नागर विमानन मंत्रालय से सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद उनकी नियुक्ति की गयी है।
एयरलाइन ने तीन जुलाई को नीति आयोग के पूर्व सीईओ और भारत के जी20 शेरपा, अमिताभ कांत को बोर्ड में नियुक्त करने की घोषणा की थी।
इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘…कंपनी को कल नागर विमानन मंत्रालय से 15 सितंबर, 2025 को आवश्यक सुरक्षा मंजूरी मिल गई है। अत: अमिताभ कांत की नियुक्ति 15 सितंबर, 2025 से प्रभावी होगी।’’
कांत को नागर विमानन मंत्रालय से सुरक्षा मंजूरी मिलने की तारीख से गैर-कार्यकारी गैर-स्वतंत्र निदेशक के रूप में अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।
भाषा रमण अजय
अजय