IndiGo Ticket Price Hike: इंडिगो ने फिर यात्रियों को दिया बड़ा झटका, किराए में कर दी इतनी बढ़ोतरी, आज से लागू हुई नई दरें

IndiGo Ticket Price Hike: इंडिगो ने फिर यात्रियों को दिया बड़ा झटका, किराए में कर दी इतनी बढ़ोतरी, आज से लागू हुई नई दरें

IndiGo Ticket Price Hike: इंडिगो ने फिर यात्रियों को दिया बड़ा झटका, किराए में कर दी इतनी बढ़ोतरी, आज से लागू हुई नई दरें

IndiGo Ticket Price Hike | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 2, 2026 / 07:34 am IST
Published Date: April 2, 2026 7:24 am IST
HIGHLIGHTS
  • इंडिगो ने 2 अप्रैल से नया ईंधन शुल्क लागू करने की घोषणा की
  • घरेलू उड़ानों पर शुल्क 275–950 रुपये, अंतरराष्ट्रीय पर 900–10,000 रुपये होगा
  • ईंधन कीमतों में उछाल और परिचालन लागत बढ़ने के कारण यह कदम उठाया गया

नयी दिल्ली: IndiGo Ticket Price Hike देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने बुधवार को कहा कि वह विमान ईंधन की कीमतों में वृद्धि के बाद दो अप्रैल से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक का संशोधित ईंधन शुल्क लगाना शुरू करेगी। ईंधन शुल्क में इस बढ़ोतरी से विभिन्न घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के हवाई किराए बढ़ने तय हैं।

Indigo Ticket Price Increase एयरलाइन की यह घोषणा उस दिन आई है, जब विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में संशोधन किया गया और सरकार ने घरेलू उड़ानों के लिए कीमतों में 25 प्रतिशत की आंशिक बढ़ोतरी का फैसला किया। पश्चिम एशिया संकट के कारण ईंधन की कीमतों में आए उछाल के मद्देनजर एयरलाइन 14 मार्च से ही घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के टिकटों पर 425 रुपये से 2,300 रुपये तक का ईंधन शुल्क वसूल रही है।

घरेलू उड़ानों के लिए दूरी के आधार पर संशोधित ईंधन शुल्क 275 रुपये से 950 रुपये के बीच होगा। इंडिगो ने एक बयान में कहा, ”इंडिगो ने अलग-अलग यात्रा दूरियों के हिसाब से अपने घरेलू ईंधन शुल्क को फिर से निर्धारित किया है।” अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के मामले में, दूरी के आधार पर ईंधन शुल्क 900 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक होगा।

बयान में कहा गया, ”अंतरराष्ट्रीय परिचालन के लिए पिछले महीने में एटीएफ की कीमतें दोगुनी से अधिक हो गई हैं, जिसके चलते इन मार्गों पर एयरलाइन की परिचालन लागत पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा है।” ये संशोधित शुल्क दो अप्रैल को रात 00:01 बजे से लागू होंगे।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।